वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट झटक कर मैच पर बनायी पकड़

ब्रिजटाउन (बारबाडोस), 27 जून (वार्ता) तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर जेडन सील्स की अगुवाई में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टंप के समय ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 92 रन के स्कोर पर चार विकेट झटक कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने बल्लेबाज शाई होप (48) और कप्तान रोस्टन चेस (44) के बीच जुझारू साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में बनाये गये स्कोर के आधार 10 रन की बढ़त हासिल की। ​​दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत एक बार फिर खराब रही और उसने 27 के स्कोर पर उस्मान ख्वाजा (15) रन का विकेट गवां दिया। इसके बाद 34 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट सैम कॉन्स्टास (पांच) रन के रूप में गिरा। जॉश इंग्लिस (12) को जेडेन सील्स ने बोल्ड आउट किया। कैमरन ग्रीन (15) को जस्टिन ग्रीव्स ने रॉस्टन चेज के हाथों कैच आउट कराया। आस्ट्रेलिया 65 रन पर चार विकेट गवां कर दबाव में थी। ऐसे संकट के समय ट्रैविस हेड और ब्यू वेबस्टर की जोड़ी ने पारी को संभाला और दिन का खेल समाप्त होने के समय तक चार विकेट खोकर 92 रन बना लिये। स्टंप के समय बो वेब्स्टर (नाबाद 19) और ट्रेविस हेड (नाबाद 13) क्रीज पर मौजूद थे।

वेस्टइंडीज की ओर से जेडेन सील्स, शमार जोसेफ, अल्जारी जोसेफ और जस्टिन ग्रीव्स ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 56.5 ओवर में 180 के स्कोर पर सिमट दिया था। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने शाई होप (48) और कप्तान रॉस्टन चेज (44) रनों की बदौलत पहली पारी में 190 रन बनाकर पहली पारी में 10 रनों की बढ़त हासिल की थी।

Next Post

खेल मंत्रालय ने ‘माई भारत’ पोर्टल पर शुरु किया व्हाट्सएप चैटबॉट

Fri Jun 27 , 2025
नयी दिल्ली,27 जून (वार्ता) खेल मंत्रालय ने भारत के युवाओं के लिए डिजिटल जुड़ाव बढ़ाने और सेवाओं तक पहुंच को सुव्यवस्थित करने के एक प्रगतिशील कदम के तहत ‘माई भारत’ पोर्टल के साथ व्हाट्सएप एकीकरण शुरू किया है। व्हाट्सएप चैटबॉट अब माई भारत पोर्टल पर लाइव है और इसे सीधे […]

You May Like