खेल मंत्रालय ने ‘माई भारत’ पोर्टल पर शुरु किया व्हाट्सएप चैटबॉट

नयी दिल्ली,27 जून (वार्ता) खेल मंत्रालय ने भारत के युवाओं के लिए डिजिटल जुड़ाव बढ़ाने और सेवाओं तक पहुंच को सुव्यवस्थित करने के एक प्रगतिशील कदम के तहत ‘माई भारत’ पोर्टल के साथ व्हाट्सएप एकीकरण शुरू किया है।
व्हाट्सएप चैटबॉट अब माई भारत पोर्टल पर लाइव है और इसे सीधे व्हाट्सएप (7289001515) के द्वारा भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मंच बातचीत करने का अधिक आसान, वास्तविक समय और उपयोगकर्ता के अनुकूल तरीका प्रदान करता है। इसमे सभी पंजीकृत माई भारत उपयोगकर्ताओं को अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम, स्वयंसेवा के अवसर, सीवी निर्माण, मेंटरशिप, संगठन में शामिल होने/निर्माण, किसी भी मुद्दे की रिपोर्ट करने और माय भारत सहायता तक पहुंचने की सुविधा मिलती है।
व्हाट्सएप चैटबॉट में सत्र शुरू करने के लिए व्यक्ति को 7289001515 नंबर पर ‘हॉय’ संदेश भेजना होगा। व्यक्तिगत लॉगिन पहचान ओटीपी के माध्यम से पहचानी जाएगी और सत्र स्थापित किया जाएगा। इसके आगामी संस्करणों में इन-ऐप रजिस्ट्रेशन, डाउनलोड के साथ नोटिफिकेशन, इवेंट में भागीदारी के लिए मीडिया अपलोड, रिमाइंडर और फॉलोअप, प्रोफाइल/कार्य पूरा करने संबंधित सुविधा होगी। इसके अलावा लेन-देन संबंधी सेवाओं के अलावा, चैटबॉट का उपयोग स्वचालित रिमाइंडर भेजने, प्रमाणपत्र वितरित करने, अन्य संसाधन दस्तावेज और अनुपालन अलर्ट साझा करने के लिए किया जा सकता है।

Next Post

आईसीसी ने खेल नियमों में कई किए बदलाव

Fri Jun 27 , 2025
दुबई, 27 जून (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टेस्ट, एकदिवसीय, टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए कई नियमों में बदलाव किये हैं। सौरव गांगली की अध्यक्षता में हुई आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति की बैठक में एक पारी में गेंद बदलने, बाउंड्री कैच, टेस्ट मैचों में स्टॉप क्लॉक, डीआरएस के इस्तेमाल […]

You May Like