अब रियल टाइम होगी केस प्रॉपर्टी की निगरानी

इंदौर: गांधी नगर थाने में डिजिटल मालखाना शुरू कर दिया गया है, जिससे जब्त माल की सुरक्षा, निगरानी और रिकॉर्ड प्रबंधन अब पूरी तरह डिजिटल और रियल-टाइम हो सकेगा.
डिजिटल इंडिया मिशन के तहत शुरू की गई इस व्यवस्था का शुभारंभ पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने किया. यह इंदौर पुलिस कमिश्नरेट का पहला और मध्यप्रदेश पुलिस का दूसरा डिजिटल मालखाना है. इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) अमित सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) राजेश कुमार सिंह, जोन-1 के पुलिस उपायुक्त कृष्ण लालचंदानी सहित शहर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

पारंपरिक मालखाना प्रणाली की जगह अब केस प्रॉपर्टी का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित किया जाएगा. प्रत्येक जब्त सामग्री को यूनिक आईडी और क्यूआर कोड से जोड़ा जाएगा, जिससे माल का प्रकार, मात्रा, वर्तमान स्थिति और स्थान जैसी जानकारी तुरंत ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी. क्यूआर कोड आधारित स्मार्ट ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए यह भी दर्ज रहेगा कि किस अधिकारी ने कब और किस उद्देश्य से माल जमा किया या निकाला. नई व्यवस्था से केस प्रॉपर्टी के गुम होने, बदलने या छेड़छाड़ की आशंका लगभग समाप्त हो जाएगी. पुलिस का कहना है कि आने वाले समय में इस डिजिटल मालखाने को सीसीटीवी निगरानी और बायोमेट्रिक एक्सेस सिस्टम से भी जोड़ा जाएगा, जिससे सुरक्षा और मजबूत होगी.

इससे जांच की गति बढ़ेगी और पुलिस के कार्यभार में भी कमी आएगी
अब डिजिटल मालखाने के जरिए कोर्ट, एफएसएल या विवेचना अधिकारी द्वारा मांगी गई सामग्री को कुछ ही सेकंड में ट्रेस कर उपलब्ध कराया जा सकेगा. इससे जांच की गति बढ़ेगी और पुलिस के कार्यभार में भी कमी आएगी. डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर स्वतः रिपोर्ट, स्टॉक रजिस्टर और लॉग हिस्ट्री तैयार होगी, जिससे निरीक्षण और ऑडिट प्रक्रिया भी अधिक सटीक और तेज हो सकेगी. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह प्रणाली स्मार्ट पुलिसिंग का प्रभावी उदाहरण है और इससे पुलिस-जनता के बीच विश्वास और अधिक मजबूत होगा.

Next Post

ठंडी हवाओं से कंपकपाया शहर

Sun Jan 25 , 2026
इंदौर: दो दिन मौसम सामान्य रहने के बाद आज फिर पलटी खा गया। आज ठंडी हवाओं से कंपकपी छूट गई. आज दिन भर 10 से 11 प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है. इस कारण आज दिन के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. आज […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।