इवा जोविक को हराकर कोको गौफ इटेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में

रोम, 11 मई (वार्ता) अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने सोमवार को खेले गये मुकाबले में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हमवतन इवा जोविक को हराकर इटेलियन ओपन 2026 के क्वार्टर-फाइनल में जगह बना ली हैं। कोको गॉफ ने इटैलियन ओपन 2026 में वापसी करके जीत हासिल करने की आदत बना ली है, और आज का उनका राउंड ऑफ 16 का मैच भी कुछ अलग नहीं था। आज यहां अमेरिका की दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी ने एक सेट और मैच पॉइंट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हमवतन इवा जोविक को 5-7, 7-5, 6-2 से हराया। फोरो इटालिको स्टेडियम में दो घंटे, 45 मिनट तक चले जबरदस्त टेनिस मैच में गॉफ ने यादगार जीत दर्ज की।

गॉफ अब डब्ल्यूटीए 1000 क्वार्टर-फाइनल में उतरेंगी, जहां उनका मुकाबला 21वीं सीड एलिस मर्टेनस या नंबर 8 सीड मिरा एंड्रीवा से होगा।

 

Next Post

​सुनहरे भविष्य का संकल्प: भाजपा प्रवक्ता डॉ बाजपेई ने की कम सोना खरीदने और स्वदेशी अपनाने की अपील

Mon May 11 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता डॉ हितेश बाजपेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के सुनहरे भविष्य के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जीवनशैली में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव लाने चाहिए। डॉ. […]

You May Like