​सुनहरे भविष्य का संकल्प: भाजपा प्रवक्ता डॉ बाजपेई ने की कम सोना खरीदने और स्वदेशी अपनाने की अपील

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता डॉ हितेश बाजपेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के सुनहरे भविष्य के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जीवनशैली में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव लाने चाहिए।

डॉ. बाजपेई ने लोगों से कम से कम सोना खरीदने, पेट्रोल-डीजल की खपत समझदारी से करने, स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को प्रोत्साहन देने तथा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ये कदम भले छोटे दिखाई दें, लेकिन यदि हर घर से इस प्रकार की पहल होगी तो देश की बड़ी चुनौतियों का समाधान निकल सकता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और देश के नागरिक मिलकर इस संकल्प को सिद्ध करेंगे तथा आत्मनिर्भर और मजबूत भारत के निर्माण में अपनी भूमिका अदा करें।

Next Post

इंजेक्शन के 5 मिनट बाद ही तोड़ा दम: सीहोर में प्रसव के बाद महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौत पर हंगामा

Mon May 11 , 2026
सीहोर। जिला मुख्यालय स्थित मां गायत्री हॉस्पिटल में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एएनएम मयूरी राठौर की प्रसव के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर […]

You May Like