रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वालों से मिली लाखों की ज्वेलरी

इंदौर: जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों की ज्वेलरी भी जब्त की है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.पुलिस अधीक्षक रेल संतोष कोरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रहने वाले फरियादी अभिषेक गुप्ता अपने परिवार के साथ कटिहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में वापी से गोरखपुर की यात्रा कर रहे थे.

इस दौरान अज्ञात बदमाश उनकी पत्नी का पर्स चोरी कर फरार हो गया, जिसमें एक मोबाइल फोन और सोने की ज्वेलरी रखी थी. जिसके बाद पुलिस टीम ने इंदौर से आरोपी गोविंद शर्मा को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने अपने साथी रामभरोसे उर्फ राजू के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल की. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रामभरोसे को भी गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

स्टेनोग्राफर की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे थे दस लाख

Thu Mar 6 , 2025
इंदौर:एमआईजी पुलिस ने महाराष्ट्र के एक फर्जी डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने शहर के स्टूडेंट को स्टेनोग्राफर की नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख रुपए की ठगी की थी. आरोपी लाल बत्ती वाली कार में घुम कर खुद को भोपाल में राजस्व विभाग का डिप्टी कलेक्टर […]

You May Like