इंजेक्शन लगाकर नर्स ने की आत्महत्या

इंदौर:शहर के एक बड़े निजी अस्पताल में कार्यरत 27 वर्षीय नर्स ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।मृतका मीनाक्षी राजनगर क्षेत्र में रहती थी। उसने 16 जून को खुद को इंजेक्शन लगाकर जान दे दी थी। मामले की जांच में सामने आया कि मीनाक्षी और बड़वानी में रहने वाले पंकज एक-दूसरे को जानते थे।

पंकज को मीनाक्षी के परिवार ने रिश्ता देखकर पसंद किया था, जिसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई और मुलाकातें भी होने लगीं। पुलिस को मीनाक्षी के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट से मिले मैसेज, कॉल डिटेल्स और इंस्टाग्राम चैट्स से पता चला कि वह पंकज को पसंद करती थी। सुसाइड से ठीक पहले मीनाक्षी की अंतिम बातचीत और वीडियो कॉल भी पंकज से ही हुई थी।

इस दौरान पंकज ने मीनाक्षी को बताया कि वह अब किसी और लड़की से शादी करना चाहता है। यह सुनकर मीनाक्षी भावनात्मक रूप से टूट गई और तनाव में आकर आत्मघाती कदम उठा लिया। मामले में चंदन नगर पुलिस ने पंकज के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

राजा मर्डर : दो आरोपियों ने मारी पलटी, मजिस्ट्रेट के सामने जुर्म से किया इनकार

Fri Jun 27 , 2025
इंदौर:चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में शुक्रवार को बड़ा मोड़ सामने आया जब मेघालय पुलिस की एसआईटी द्वारा मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए गए दो आरोपियों आकाश और आनंद ने अपना गुनाह कबूल करने से साफ इनकार कर दिया।इससे पहले पुलिस पूछताछ में दोनों ने राजा की हत्या में शामिल होने […]

You May Like