3 साल की मासूम को एम्बुलेंस ने कुचला, मौके पर मौत, चालक फरार


छतरपुर: बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुसमा गांव में तेज़ रफ्तार 108 एंबुलेंस ने 3 वर्षीय मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक वाहन लेकर फरार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे की पहचान निशांत के रूप में हुई है। निशांत अपनी मां के साथ नानी के घर कुसमा गांव आया हुआ था।

बुधवार सुबह करीब 8 बजे वह नानी के घर के सामने खेल रहा था, तभी छतरपुर की ओर से आ रही तेज़ रफ्तार 108 एंबुलेंस ने उसे रौंद दिया। घटना के बाद चालक एंबुलेंस लेकर लवकुशनगर की ओर भाग निकला।हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार एंबुलेंस चालक की तलाश में जुटी हुई है।इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, वहीं मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

Next Post

सौसर में केंद्रीय विद्यालय व मोहगांव में कृषि विज्ञान केंद्र बने: नाना भाऊ

Wed Dec 17 , 2025
सौसर: बुधवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहोड़ ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण मांगों को उनके समक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने सौसर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना तथा पांढुरना जिले के मोहगांव में […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।