सौसर में केंद्रीय विद्यालय व मोहगांव में कृषि विज्ञान केंद्र बने: नाना भाऊ

सौसर: बुधवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहोड़ ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण मांगों को उनके समक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने सौसर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना तथा पांढुरना जिले के मोहगांव में कृषि विज्ञान केंद्र को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग प्रमुखता से उठाई।

पूर्व मंत्री मोहोड़ ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि सौसर क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही है। इससे न केवल सौसर बल्कि आसपास के आदिवासी अंचलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। वहीं नवगठित पांढुरना जिले के मोहगांव में कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान का सीधा लाभ प्राप्त होगा, जिससे क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यहां विज्ञान केंद्र के लिए पर्याप्त सरकारी जमीन होने की बात श्री चौहान से कही।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोनों मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सौसर में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति को लेकर वे संबंधित साथी केंद्रीय मंत्री से अतिशीघ्र चर्चा करेंगे। साथ ही पांढुरना जिले में कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना की प्रक्रिया को अमल में लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा भी पूर्व मंत्री मोहोड़ को दिया।
इस अवसर पर चौरई के पूर्व विधायक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता पंडित रमेश दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उन्होंने भी इन मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि शिक्षा और कृषि से जुड़े ऐसे संस्थान क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भेट के दौरान हमारे सौसर तहसील प्रेस क्लब अध्यक्ष पुरुषोत्तम पोतरे भी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि छिंदवाड़ा पांढुरना के सांसद बंटी साहू भी सौसर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर निरंतर प्रयासरत हैं। पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहोड़ की इस पहल से क्षेत्रवासियों में एक बार फिर उम्मीद जगी है कि जल्द ही सौसर को केंद्रीय विद्यालय तथा मोहगांव को कृषि विज्ञान केंद्र की सौगात मिल सकेगी।

Next Post

कलेक्टर श्रोतिय ने अस्पताल का किया निरीक्षण

Wed Dec 17 , 2025
टीकमगढ़:कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित ओपीडी भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया और एक सप्ताह में अधूरे काम पूरे करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं ने भोजन और सुविधाओं में कमी की शिकायत की। कलेक्टर श्रोतिय […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।