ठंडी हवाओं से कंपकपाया शहर

इंदौर: दो दिन मौसम सामान्य रहने के बाद आज फिर पलटी खा गया। आज ठंडी हवाओं से कंपकपी छूट गई. आज दिन भर 10 से 11 प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है. इस कारण आज दिन के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. आज दिन का तापमान 22 डिग्री दर्ज हुआ और शाम को 5 बजे इसमें 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई.शहर में शीतलहर का अहसास फिर शुरू हो गया है. इसका कारण जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में करीब तीन महीने बाद बर्फबारी हुई और कई स्थानों पर बर्फ के साथ बारिश भी हुई.

शहर में दिनभर बादल छाए रहे और सूरज बादलों के साथ लिकछुपी करता रहा. आज शहर में चुभन भरी ठंडी हवाओं से कंपकपी छूट रही थी. इस कारण शहर में दिन का तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री गिरकर 22 पर पहुंच गया. यही नहीं हवाओं की एक समान गति के कारण शाम 5 बजे बाद भी तापमान में लगातार गिरावट होती रही और शाम को शहर में तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन चार दिन ठंड पड़ेगी. उत्तरी हवाओं और दक्षिण विक्षोम के कारण कम दबाव का एक नया सिस्टम बना है, जिस कारण मैदानी इलाकों में बारिश या मावठा गिर सकता है. इंदौर में आज दिन भर बादल छाए हुए थे और सुबह कोहरा भी बढ़ सकता है। वैसे दिन में मौसम साफ था और दृश्यता स्पष्ट थी.

Next Post

जंगल से बीस हजार के आठ नग लट्ठा चुराते पिकप वाहन पकडा 

Sun Jan 25 , 2026
गौरझामर। वन परिक्षेत्र गौरझामर के अंतर्गत वन स्टाफ को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पड़रई के जंगल से सागौन लकड़ी का अवैध परिवहन किया गया जाना है तो वनस्टाफ द्वारा अपनी सजगता दिखाते हुये संदिग्ध क्षेत्र की तीन तरफ से घेराबंदी कर एक लोडिंग पिकअप वाहन जो कि […]

You May Like