जंगल से बीस हजार के आठ नग लट्ठा चुराते पिकप वाहन पकडा 

गौरझामर। वन परिक्षेत्र गौरझामर के अंतर्गत वन स्टाफ को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पड़रई के जंगल से सागौन लकड़ी का अवैध परिवहन किया गया जाना है तो वनस्टाफ द्वारा अपनी सजगता दिखाते हुये संदिग्ध क्षेत्र की तीन तरफ से घेराबंदी कर एक लोडिंग पिकअप वाहन जो कि गढ़ाकोटा से सागौन लकड़ी लेने पडरई के पास जंगल में आया था उसे घेर लिया गया वाहन के सवार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। पिकअप वाहन को मय वनोपज आठ लट्ठा सागोन कीमत बीस हजार रु के साथ जप्त किया जाकर शासकीय अभिरक्षा में लाया गया एवं वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Next Post

आईर्टीबीपी को 2-0 से हराकर आर्मी आइस हॉकी फाइनल में

Sun Jan 25 , 2026
लेह (लद्दाख), (वार्ता) मेजबान लद्दाख ने शनिवार महिलाओं की 2000 मीटर शॉर्ट ट्रैक रिले जीतकर खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 में अपना पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। हालांकि, शॉर्ट ट्रैक स्केटिंग में दो और स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा ने कुल चार स्वर्णों के साथ पदक तालिका में बढ़त बनाए रखी। […]

You May Like