पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रही महिला, जनसुनवाई में कलेक्टर से लगाई गुहार

रीवा। ग्राम भलुहा निवासी अनीता सोहगौरा ने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र दिलाने के लिए जनसुनवाई में कलेक्टर से गुहार लगाई है। महिला ने ग्राम पंचायत इटौरा के सचिव पर आवेदन न लेने का आरोप लगाया है।

अनीता के अनुसार उनके पिता गिरीश प्रसाद शुक्ला की मृत्यु 13 अगस्त 2026 को हुई थी। प्रमाण पत्र के लिए वे कई बार पंचायत सचिव संजीव पांडेय के पास गईं, लेकिन आवेदन नहीं लिया गया। फोन पर संपर्क करने पर भी जवाब नहीं मिला।

महिला का आरोप है कि पंचायत के रोजगार सहायक नीलेश शुक्ला के दबाव में प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है कि प्रमाण पत्र बनने के बाद भी सौंपा नहीं जा रहा, जबकि रोजगार सहायक जमीन हड़पने का प्रयास कर रहा है।

महिला ने कलेक्टर से जांच कर प्रमाण पत्र दिलाने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

गजरी नदी में 13 वर्षीय किशोर का शव मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया चक्काजाम

Tue Oct 6 , 2026
रीवा। पनवार थाना क्षेत्र के गजरी नदी में 13 वर्षीय किशोर रवि सेन पिता राजन सेन निवासी चौर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पनवार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार रवि 4 अक्टूबर […]

You May Like