
जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत कुम्हान मोहल्ला में चचेरे भाई ने युवती के घर पर बम फेंक दिया। बमबाजी से परिवार दहशत में आ गया। इसके बाद आरोपित मौके से भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक आरती चक्रवर्ती 25 वर्ष निवासी कुम्हार मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी चाची सोना चक्रवर्ती का लडक़ा समीर चक्रवर्ती उसके परिवार से रंजिश रखता है, रात लगभग 8-30 बजे अपने घर की छत पर काम कर रही थी, समीर चक्रवर्ती विवाद कर रहा था एवं कुछ समय बाद उसे चोट पहुंचाने के उद्देश्य से 1 सुअरमार बम फेंका, बम घर के दरवाजे पर फटा, आवाज आने पर मॉ, भाई, बहन, बाहर आकर देखे तो दरवाजे एवं दरवाजे के बाहर रखे तंदूर में भी नुकसान हुआ बम के अवशेष पड़े थे ।
