अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग ने की कार्यवाही

ग्वालियर। भितरवार क्षेत्र में अवैध मदिरा विक्रय की सूचना पर चकमियापुर कंजर डेरा, गोलपुरा कंजर डेरा पर आबकारी बल ने दबिश दी। मौके पर प्लास्टिक के नीले ड्रमो में कुल 5000 किलो गुड़ लहान एवं प्लास्टिक की कट्टी में 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद हुई। मौके पर गुड़ लहान का सेम्पल लेकर शेष गुड़ लहान को फैलाकर नष्ट किया गया एवं मौके पर कीमती एक स्टील की भट्ठीया बरामद की गयी।आरोपीगण के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क एवं 34(1) च के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। नष्ट गुड़ लहान एवं स्टील की भट्ठीया का अनुमानित मूल्य लगभग 5,22,000 रु है। उक्त कार्यवाही में वृत भितरवार प्रभारी द्वारा 6 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

Next Post

एमआर-4 रोड पर पकड़ा एमडी बेचने वाला तस्कर

Sun Oct 5 , 2025
इंदौर. शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने एक युवक को एमडी ड्रग के साथ रंगेहाथ पकड़ा है. आरोपी से 10.10 ग्राम एमडी जब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.10 लाख रुपए बताई जा रही है. आरोपी नशे का आदी है और […]

You May Like