15 अगस्त पर 1200 छात्र-छात्राएं करेंगे सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, 5 अगस्त से शुरू होगी तैयारी

दमोह।जिला शिक्षा अधिकारी श्री सत्यम चौरसिया के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित होने वाले सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

तैयारी 5 अगस्त से

DEO श्री चौरसिया ने बताया कि लगभग 1200 स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी तैयारी दिनांक 5 अगस्त 2026 से दोपहर 2 बजे स्थानीय तहसील ग्राउंड में शुरू होगी।राष्ट्रीय पर्व पर 3 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन होगा। इसमें सांदीपनि विद्यालय दमोह, सैंट नॉरबर्ट विद्यालय दमोह एवं सरस्वती शिशु मंदिर केशव नगर दमोह के छात्र-छात्राएं प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम की अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे स्थानीय तहसील ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। डीईओ ने सभी संबंधितों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया जाए और सभी लोग समय से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें।

Next Post

बीकॉम प्रथम वर्ष के 16 में से 14 विद्यार्थी हिन्दी में फेल, परिणाम पर उठे सवाल

Wed Aug 5 , 2026
पिपलियामंडी। शासकीय महाविद्यालय पिपलियामंडी के बीकॉम प्रथम वर्ष के हिन्दी विषय के परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में भारी नाराजगी है। महाविद्यालय के 16 विद्यार्थियों में से 14 को हिन्दी विषय में अनुत्तीर्ण घोषित किए जाने के बाद विद्यार्थियों ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विक्रम विश्वविद्यालय से निष्पक्ष […]

You May Like