सीहोर। महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता सत्र आयोजित किया गया. परामर्शदाता ममतेश राठौर ने छात्राओं को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, भावनात्मक संतुलन और परीक्षा के तनाव से निपटने के तरीकों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि अपनी समस्याओं को विश्वसनीय लोगों के साथ साझा करना मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक होता है. छात्राओं को मनहित ऐप तथा टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 के बारे में भी बताया गया. उन्हें प्रेरित किया गया कि मानसिक परेशानी होने पर संकोच न करें और विशेषज्ञों से परामर्श लें.
