
जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत कृपाल चौक में रंगदारी न देने पर बदमाशों ने एक छात्र का अपहरण कर लिया और बाइक में जबरन बैठाकर एमजीएम स्कूल के पीछे ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की इसके बाद उसे धमकाने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक 15 वर्षिय किशोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कक्षा आठवीं में पढ़ाई करता है अपने साथी के साथ शारदा चौक से पैदल कृपाल चौक पहुंचा तभी रितिक केशरवानी, मोंटू केशरवानी एवं साहिल यादव मिले जो उससे पूर्व से रजिंश रखते हैं तीनों उससे 1 हजार रूपये की मांग करने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो तीनों बेल्ट से उसके साथ मारपीट किये एवं उसे मोटर सायकल में बैठाकर एमजीएम स्कूल के पीछे ले जाकर पुन: बेल्ट व हाथ मुक्कों से मारपीट कर चोटें पहुंच दी इसके बाद तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गए।
