पत्नी को मायके छोड़ पति ने लगा ली फांसी

जबलपुर। कटंगी थाना अंतर्गत काकरखेड़ा वेयर हाउस के पास पत्नी को मायके छोडऩे के बाद पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक संजू चौधरी 50 वर्ष निवासी भानतलैया चौधरी मोहल्ला बेलबाग ने सूचना दी कि उसका बेटा मोनू चौधरी अपनी पत्नी कंचन चौधरी को छोडऩे मायके शंकरनगर गया था। रात में वापस नहीं आया था, सुबह लगभग 7-30 बजे पुलिस से सूचना मिली कि ग्राम काकरखेड़ा अहिल्या वेयरहाउस के पास मोनू ने फांसी लगा लिया है, वह परिवार सहित मौके पर जाकर देखा उसका बेटा मोनू चौधरी 25 वर्ष बबूल के पेड़ की डाली में चुनरी बांधकर फांसी लगाकर मृत अवस्था में लटका था।

Next Post

अधेड़ को चाकू से गोदा

Sun Nov 15 , 2026
जबलपुर । बरगी थाना अंतर्गत पिपरिया खुर्द में शराब पीने के लिए रूपए की मांग पूरी न होने पर बदमाश ने अधेड़ पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक पुन्नूलाल कुलस्ते 55 वर्ष निवासी पिपरिया खुर्द ने […]

You May Like