
जबलपुर । बरगी थाना अंतर्गत पिपरिया खुर्द में शराब पीने के लिए रूपए की मांग पूरी न होने पर बदमाश ने अधेड़ पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस के मुताबिक पुन्नूलाल कुलस्ते 55 वर्ष निवासी पिपरिया खुर्द ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के बालाराम परस्ते, सुकरत मार्को, जगन कुलस्ते एवं अन्य लोगों के साथ गावं के दुर्गा मंच में बैठा था। राकेश कुलस्ते आया एवं उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, रूपये देने से मना करने पर राकेश कुलस्तेे चाकू से हमलाकर चोट पहुंचा दी और जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
रंगदारी न देने पर बालक पर हमला
घमापुर थाना अंतर्गत मरघटाई के सामने रंगदारी न देने पर तीन बदमाशों ने एक किशोर पर हमला कर दिया। इसके बाद सभी भाग गए । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है ।
पुलिस के मुताबिक उदय साहू 17 वर्ष निवासी मरघटाई के सामने घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह लगभग 4-30 बजे वह पढ़ाई करके अपने मामा के घर के बाहर टहल रहा था तभी हंशू, आशीष राजपूत, ऋषिपाल आकर उससे 2 हजार रूपये मांगने लगे, रूपये देने से मना करने पर तीनों विवाद करने लगे, हंशु ने डंडे से हमलाकर उसे चोटें पहुंचा दी, आशीष राजपूत एवं ऋषिपाल ने हाथ मुक्कों से मारपीट की। तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गए।
