
जबलपुर । विजय नगर थाना अंतर्गत कृषि उपज मंडी के पीछे हनुमान मंदिर के पास बेलगाम कार की टक्कर से मोटर सायकिल सवार दो युवक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया। कार चालक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक रामदीन पटेल 22 वर्ष निवासी ग्रीनसिटी ने बताया कि वह एवं उसका साथी बालकिशन रैकवार 28 वर्ष निवासी ग्रीनसिटी पुताई का काम करने जगदम्बा कॉलोनी गये थे जहां से काम करने के बाद घर जा रहे थे कृषि उपज मंडी के पीछे हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 बीए 6538 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे वह एवं बालकिशन दोनों गिर गये दोनों को चोटें आ गई ।
