इंदौर:मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना को आगामी 13 सितंबर 2025 को लंदन की पार्लियामेंट में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जाएगा. उन्हें यह अवार्ड प्रदेश भर में चलाए गए “नशे से दूरी है जरूरी” जनजागृति अभियान की सफलता के लिए दिया जाएगा.
गौरतलब है कि इस अभियान को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया है. इसके तहत पुलिस ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में जागरूकता रैलियां, नशा मुक्ति कार्यक्रम और जनसंवाद आयोजित कर युवाओं व आम लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया.
