
ब्यावरा। प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर पर मंदिर एवं गौशाला समिति की बैठक आयोजित कर सर्व सहमति से नई समिति का गठन किया गया.
नवीन पदाधिकारियों में अध्यक्ष नितिन पालीवाल, उपाध्यक्ष शिवम् चंद्रवंशी उपाध्यक्ष, देवीसिंह सोंधिया, कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता (घाटी वाला), सह कोषाध्यक्ष मुरली करोडिय़ा, संदीप पालीवाल सचिव, देवराज बना सह सचिव, हरिशंकर कुंभकार मीडिया प्रभारी बनाए गये. संरक्षक सदस्य के रुप में गोविंददास मोदानी, शिवकुमार जजावरा, गिरिराज करोडिय़ा, दामोदर दास गुप्ता, रमेशचंद्र जैन एवं हरीश गुप्ता नटराज का चयन किया गया.
