UN में आज ईरान के राष्ट्रपति का संबोधन, ट्रंप बोले- डील नहीं हुई तो ईरान को खत्म कर देंगे

न्यूयॉर्क। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में शामिल होने न्यूयॉर्क पहुंचे। आज वह महासभा को संबोधित करेंगे।

 

न्यूयॉर्क रवाना होने से पहले पेजेशकियन ने कहा, “हम इंटरनेशनल फोरम पर ईरान की बात जोरदार तरीके से उठाएंगे। हम ईरान की दबी हालत, हुए जुर्म और टूटे भरोसे को दुनिया के सामने रखेंगे। हम कई बार बातचीत की टेबल पर गए, एग्रीमेंट साइन किए, लेकिन वादे पूरे नहीं किए गए।”

 

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने UN में अपने भाषण में ईरान को कड़ी चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा, “मेरे सामने दो विकल्प हैं। क्या ईरान के साथ कोई बड़ी डील होगी जिससे वह बेहतर देश बन सके, या मैं इस्लामिक रिपब्लिक को खत्म कर दूं ताकि वह लोगों को मारने और बर्बाद करने का मौका न पा सके। मेरा मानना है कि चुनाव के ठीक बाद डील होगी।”

 

ट्रंप ने कहा कि ईरान अमेरिकी मिडटर्म चुनाव का इंतजार कर रहा है, लेकिन चुनाव का उनके फैसले पर असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, “ईरान के पास कभी न्यूक्लियर हथियार नहीं होगा।”

 

अल जजीरा के मुताबिक ट्रंप के मिलिट्री ऑपरेशन वाले बयान के दौरान ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने महासभा से वॉकआउट कर दिया। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी भरोसे के मुद्दे पर जोर दिया है।

Next Post

IMEC कॉरिडोर को ट्रंप का समर्थन, बोले- एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को ईरान से दूर ले जाना जरूरी

Wed Sep 23 , 2026
न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) का पूरा समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को ईरान के प्रभाव से दूर ले जाने की जरूरत है।   मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान […]

You May Like