
अंबाह। शहर के दोहरी रोड स्थित कमल विहार सखवार धर्मशाला के पास बुधवार शाम करीब 6 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल अंबाह पहुंचाया।
घायलों में 13 वर्षीय रोमिल पुत्र सुनील सखवार, निवासी दोहरी, के सिर में गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल मुरैना रेफर कर दिया गया। वहीं 17 वर्षीय विकास राठौर पुत्र राकेश, निवासी खजूरी रोड अंबाह, के सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे भी प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मुरैना भेजा गया। इसके अलावा 16 वर्षीय अजय पुत्र सतीश राठौर, निवासी कृष्णा कॉलोनी, जग्गा रोड अंबाह, के पैर में चोट आई है। वहीं अमित सखवार, निवासी ज्ञासीपुरा, के पैर में भी चोट लगी। दोनों घायलों का सिविल अस्पताल अंबाह में उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।
