STR कोर एरिया में मछली पकड़ने गए युवकों पर प्रकरण दर्ज कर जेल भेजा 

सोहागपुर। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में सोमवार रात मछली पकड़ने गए युवक पर टाइगर ने हमला कर दिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई के रेंजर राहुल उपाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार रात 12 बजे तवा डैम के बैक वॉटर प्रतिबंधित क्षेत्र कोर एरिया में मछली पकड़ने के लिए इन युवकों ने प्रवेश किया । इस दौरान एक युवक राजेंद्र गज्जाम पर टाइगर ने हमला कर दिया था । उसके अन्य दो साथी ने जब चिल्लाने की आवाज सुनी तो देखा कि टाइगर राजेंद्र को पानी में से खींच कर किनारे की ओर ले जा रहा है तब उन दोनों साथियों के चिल्लाने पर टाइगर ने राजेंद्र को छोड़ दिया और कुछ दूर जाकर बैठ कर देखता रहा । रात भर वह तीनों युवक और टाइगर आमने-सामने एक दूसरे को देखते रहे। जब सुबह हुई तब जाकर उस स्थान से टाईगर जंगल में चला गया तब जाकर यह तीनों युवक अपने गांव वापस लौटे और फिर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी जिस पर वन विभाग अधिकारियों ने गाड़ी के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर पहुंचाया और फिर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया और फिर जिला अस्पताल से उचित स्वास्थ्य लाभ के लिए भोपाल हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। वही वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया जहां पर मछली पकड़ने का जाल एक नाव तथा लाठी डंडे सहित अन्य चीज घटना स्थल पर मिली जिसके आधार पर वन अपराध अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया एवं मामले में दो युवकों हरिओम बारस्कर एवं रंजीत चौहान पर प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा दोनों युवकों को न्यायालयीन अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Next Post

बेतवा के चरण तीर्थ घाट पर नदी में नहाने गया युवक लापता

Wed Jul 23 , 2025
विदिशा, बुधवार की शाम बेतवा के चरण तीर्थ घाट पर एक महिला के साथ आया युवक नदी में डूब गया.साथ में जो महिला मौजूद थी वह चौकी में तैनात पुलिस कर्मी के पास जाकर बोली कि जो मेरे साथ आये थे वह नदी में डूब गये हैं उनको बचा लो. […]

You May Like