थीम केवल सतर्कता संबंधी कार्यों तक सीमित नही है: साईराम

सिंगरौली : भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी एनसीएल ने केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशानिर्देशन में आगामी सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में निवारक सतर्कता के लिए सत्यनिष्ठा से समृद्धि थीम पर त्रैमासिक सतर्कता अभियान का शुभारंभ किया। एनसीएल द्वारा यह अभियान आज 17 अगस्त से 16 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।एनसीएल मुख्यालय में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में एनसीएल के सीएमडी बी साईराम वीसी के माध्यम से निदेशक मानव संसाधन मनीष कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार जायसवाल, एनसीएल की परियोजनाओं एवं इकाइयों से महाप्रबंधक, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर एनसीएल के सीएमडी बी साईराम ने वीसी के माध्यम से जुड़कर कहा कि अभियान की थीम केवल सतर्कता संबंधी कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे दैनिक संगठनात्मक कार्यप्रणाली में भी अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निवारक सतर्कता के लिए विशेषकर युवा अधिकारियों को प्रक्रियाओं एवं दिशा-निर्देशों से अवगत कराना आवश्यक है। इससे पूर्व एनसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार जायसवाल ने सभी का स्वागत करते हुए अभियान की थीम की प्रासंगिकता एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

Next Post

बच्चों को बेहतर शिक्षा की नींव प्रदान करेगी: विश्वामित्र

Tue Aug 18 , 2026
देवसर : क्षेत्र में जनजातीय शिक्षा और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक द्वारा राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह शासकीय बालक आश्रम शाला, चौरा डांड का भव्य लोकार्पण पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान सिहावल विधायक ने फीता काटकर एवं […]

You May Like

मनोरंजन