चावल, गेहूं नरम; चीनी मजबूत; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल के औसत भाव टूट गये। गेहूं में भी नरमी देखी गयी। वहीं, चीनी के दाम बढ़ गये जबकि दालों और खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 99 रुपये गिरकर 3,755.96 रुपये प्रति क्विंटल पर रही। गेहूं 12 रुपये सस्ता हुआ और 2,848.44 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे की कीमत चार रुपये बढ़ गयी। दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव रहा। चना दाल औसतन 36 रुपये और मसूर दाल 39 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। तुअर दाल 52 रुपये और मूंग दाल छह रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। उड़द दाल की कीमत 22 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।

स्थानीय बाजारों में सरसों तेल औसतन 18 रुपये और वनस्पति 12 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। सूरजमुखी तेल की कीमत 15 रुपये और मूंगफली तेल की 64 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। वहीं, सोया तेल में 26 रुपये और पाम ऑयल 41 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।
मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत पांच रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चीनी भी 26 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

Next Post

सुरजीत हॉकी अकादमी और राउंड ग्लास अकादमी के बीच होगी खिताबी भिडंत

Sat Dec 13 , 2025
जालंधर 13 दिसंबर (वार्ता) उन्नीसवां ऑल इंडिया सरदार बलवंत सिंह कपूर मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट अंडर 19 लड़कों का फाइनल मुकाबला रविवार को सुरजीत हाकी अकादमी जालंधर और राउंड ग्लास हॉकी अकादमी, मोहाली के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अपराह्न दो बजे होगा। इससे पहले पूर्वाह्न 11:30 बजे तीसरे स्थान के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।