सुरजीत हॉकी अकादमी और राउंड ग्लास अकादमी के बीच होगी खिताबी भिडंत

जालंधर 13 दिसंबर (वार्ता) उन्नीसवां ऑल इंडिया सरदार बलवंत सिंह कपूर मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट अंडर 19 लड़कों का फाइनल मुकाबला रविवार को सुरजीत हाकी अकादमी जालंधर और राउंड ग्लास हॉकी अकादमी, मोहाली के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अपराह्न दो बजे होगा। इससे पहले पूर्वाह्न 11:30 बजे तीसरे स्थान के लिए ओडिशा नवल टाटा हाई परफार्मेंस सेंटर भुवनेश्वर वर्सेस नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर की टीमें आमने-सामने होगी। शनिवार को पहले सेमीफाइनल में सुरजीत हॉकी अकादमी जालंधर ने ओडिशा नवल टाटा हाई परफार्मेंस सेंटर को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बनायी। सुरजीत अकादमी की तरफ से मनरूप सिंह, करण सिंह, मनदीप सिंह, चरणजीत सिंह ने टीम के लिए एक-एक गोल किया। ओडिशा की टीम की तरफ से विद्यानंद सिंह ने एक, बिलकन ओरम हमने दो गोल किये। मैन ऑफ़ द मैच सुरजीत हॉकी अकादमी के चरणजीत सिंह को चुना गया।

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में राउंड ग्लास हाकी अकादमी, मोहाली ने नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर को 5-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। राउंड ग्लास हाकी अकादमी की तरफ से जर्मन सिंह मैं हैट्रिक लगायी, जबकि वरिंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह ने एक-एक गोल किया। हैट्रिक लगाने वाले जर्मन सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। नवल टाटा टीम की तरफ से अमित और टिंटूस ने एक-एक गोल किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पद्मश्री परगट सिंह, अविनव चोपड़ा निदेशक पंजाब केसरी ग्रुप पहुंचे, जिन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।
ठाकुर.श्रवण

Next Post

भारत ने एशियाई युवा पैरा गेम्स में जीते 18 पदक

Sat Dec 13 , 2025
दुबई, 13 दिसंबर (वार्ता) भारतीय पैरा एथलीटक दल ने एशियाई युवा पैरा गेम्स दुबई 2025 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 18 पदक जीतकर शनिवार को अपने अभियान का समापन किया। दुबई में 10 से 13 दिसंबर तक चले इस टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण में भारत ने आठ स्वर्ण, चार रजत और छह […]

You May Like