
इंदौर. द्वारकापुरी थाना क्षेत्र से एक 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
सोनाली पिता कमलेश विश्वकर्मा निवासी 68/1, आस्था पैलेस, द्वारकापुरी रविवार को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. युवती का हुलिया रंग सांवला, चेहरा गोल, लंबाई लगभग 4 फीट 5 इंच है. गुम होने के समय उसने काले रंग की टी-शर्ट, लोवर और गुलाबी दुपट्टा पहन रखा था. पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू कर दी है और नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी को युवती के बारे में जानकारी मिले तो तत्काल द्वारकापुरी थाने को सूचित करें.
