‘सैराब’ 02 जून से सिर्फ स्टार प्लस पर होगा प्रसारित

मुंबई, 20 मई (वार्ता) स्टार प्लस का नया शो ‘सैराब’ 02 जून से शाम 7:30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।अपने दिलचस्प टाइटल अनाउंसमेंट के साथ दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के बाद, स्टार प्लस ने आखिरकार अपने बहुप्रतीक्षित नए शो ‘सैराब’ की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह शो 02 जून 2026 से हर सोमवार से रविवार शाम 7:30 बजे प्रसारित होगा। ‘सैराब’ दर्शकों को भावनाओं से भरी एक नई कहानी से रूबरू कराएगा, जिसमें रिश्तों की उलझनें, दिल को छू लेने वाले एहसास और दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी।

‘सैराब’ के पहले ऐलान के बाद से ही दर्शक बेसब्री से जानना चाहते थे कि स्टार प्लस इस बार उनके लिए क्या नया लेकर आ रहा है। हालांकि शो की कहानी और किरदारों से जुड़ी कई अहम जानकारियां अभी भी राज़ रखी गई हैं, लेकिन केवल इसकी लॉन्च डेट के खुलासे ने ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।

हर पीढ़ी के दर्शकों के दिलों को छू लेने वाली कहानियां प्रस्तुत करने के लिए पहचाना जाने वाला स्टार प्लस अब ‘सैराब’ के जरिए दर्शकों को एक नई और भावनात्मक दुनिया से रूबरू कराने जा रहा है।

Next Post

शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा

Wed May 20 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like