डेयरी में कर्मी ने लगाई फांसी

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत ऋषि नगर में डेयरी में एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

पुलिस के मुताबिक सोमवार को गोविन्द प्रसाद बर्मनन 65 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती अधारताल ने सूचना दी कि उसकी डेयरी में विगत 3 माह से काम करने वाला कर्मचारी मनीष यादव 30 वर्ष निवासी ऋषिनगर अधारताल का डेयरी में रहता था। सुबह वह मनीष यादव को दुहाई के काम के लिये जगाने गया तो देखा मनीष डेयरी के कमरे में सीमेंट सीट के छत की पाईप में रस्सी से फांसी लगाकर लटका था जिसकी मौत हो गई थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Next Post

जेवर छीने, दो लाख की डिमांड कर दे रहे प्रताडऩा

Tue Mar 31 , 2026
जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत सालीवाड़ा निवासी एक महिला को पति प्रताडि़त करते उसके साथ मारपीट कर दो लाख रूपए की डिमांड कर रहा है। उसके जेवर भी छीन लिए है। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को श्रीमति गायत्री […]

You May Like