बैढ़न बस स्टैंड के बाहर गेट पर ऑटों वाहनों का दबदबा

सिंगरौली : ननि क्षेत्र स्थित अंतर्राज्यीय बैढ़न बस स्टैंड के दोनों मुख्य प्रवेश द्वारों पर इन दिनों लगातार यातायात जाम की समस्या बनी हुई है। सुबह से शाम तक बसों, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की भीड़ के कारण पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो जाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार सड़क पर लंबा जाम लग जाता है, जिससे यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई ऑटो चालक मुख्य सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी बैठाते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है। लोगों का आरोप है कि व्यस्त समय में यातायात पुलिस की नियमित मौजूदगी नहीं रहने से स्थिति और बिगड़ जाती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बढ़ते वाहनों की संख्या के मुकाबले वर्तमान बस स्टैंड अब छोटा पड़ गया है। उन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने समेत अन्य मांग की है।

Next Post

जाम से मिले राहत, वारदातों पर लगे अंकुश

Sun Jul 12 , 2026
जबलपुर:ग्वारीघाट स्थित नर्मदा घाट क्षेत्र आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां इन दिनों कई गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को यातायात जाम, चोरी की घटनाओं और धार्मिक माहौल को भंग करने वाली गतिविधियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर पंथ […]

You May Like

Play sound