दिल्ली में छूटे लगेज, जबलपुर एयरपोर्ट में यात्रियों का हंगामा

जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट में शनिवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब यात्रियों के दिल्ली में लगेज छूट गए। दरअसल इंडिगो की फ्लाइट जब एयरपोर्ट पहुंची तो यात्री फ्लाइट से बाहर निकले और अपने- अपने लगेज का इंतजार करते रहे लेकिन काफी देर तक उनका सामान उन्हें नहीं मिला, बाद मेें पता चला कि दिल्ली में ही उनके लगेज छूट गए है जिन्हें दिल्ली से ही फ्लाइट में लोड नहीं किया गया था। जिसके चलते एक परिवार ने जमकर हंगामा किया। हालांकि बाद में सीआईएसएफ जवानों और स्टॉफ ने आक्रोशित यात्रियों को समझाइश दी और उन्हें बताया कि जल्द ही उनका लगेज उन्हें सौंप दिया जायेगा। तकनीकी खामी के चलते लगेज लोड नहीं हो सके है।

जानकारी के मुताबिक इंडिगो की दिल्ली-जबलपुर-दिल्ली फ्लाइट शनिवार दोपहर 3.10 बजे जबलपुर डुमना एयरपोर्ट में पहुंची थी जब यात्री बाहर निकले तो करीब 15 यात्रियों के लगेज नहीं मिले। काफी देर इंतजार करने के बाद उन्हें प्रतीक्षा करने के बाद जब उनका लगेज नहीं आया वह भडक़ गए। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। इन यात्रियों में चार यात्री ऐसे भी थे जिन्हें एक विवाह समारोह में शामिल होना था। बैगों में कपड़े, जेवर, दवाईयां समेत अन्य आवश्यक सामग्री आदि थे। सुरक्षा जवानो ने यात्रियों को समझाइश देने के साथ उन्हें शांत कराया और यह भी भरोसा दिलाया है कि उनका सामान जल्द ही उन्हें मिलेगा। तकनीकी खराबी आने से ऐसा हुआ है।

Next Post

पशुपतिनाथ लोक: मंदिर के अंदर के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करें

Sat Oct 25 , 2025
मंदसौर/नाहरगढ। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में पशुपतिनाथ लोक निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक मंदिर सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने चर्चा की। कलेक्टर ने पशुपतिनाथ लोक के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और […]

You May Like