जबलपुर: विजय नगर थाना अंतर्गत एसएस कान्वेंट स्कूल के सामने डिंडौरी से लौटकर जबलपुर पहुंचे युवक को बाइक सवार लुटेरों ने निशाना बनाते हुए झपट्टा मारकर उसका मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक रविवार शाम नितेश राव 27 वर्ष निवासी करमेता शंकर नगर माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बस से डिण्डौरी से जबलपुर आया था बस से उतरकर पैदल करमेता जा रहा था हाथ में मोबाइल लिया था एसएस कान्वेंट स्कूल के सामने विजयनगर पहुंंचा तभी 3 अज्ञात लडके मोटर सायकिल में आये, बीच वाले लडके ने उसके हाथ से उसका मोबाईल झपट्टा मारकर हाथ से छीनकर तीनों तेजी से भाग गये। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है ।
Next Post
बिना दरवाजे के मकान में घुसे चोर ले गए नगदी, जेवरात
Mon Jun 22 , 2026
जबलपुर: चरगवां थाना अंतर्गत झरझर में चोरों ने बिना दरवाजे वाले मकान में धावा बोलते हुए जेवरात, नगदी पार कर दी और खाली पेटी, अटैची खेतों में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है ।पुलिस के मुताबिक कुंवर सिंह मरावी 50 […]

You May Like
-
2 months ago
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
-
2 months ago
आईएसबीटी संचालन में पुणे की कंपनी योग्य
-
1 year ago
ईद-उल-फित्र पर शेयर और मुद्रा बाजार बंद