बिना दरवाजे के मकान में घुसे चोर ले गए नगदी, जेवरात

जबलपुर: चरगवां थाना अंतर्गत झरझर में चोरों ने बिना दरवाजे वाले मकान में धावा बोलते हुए जेवरात, नगदी पार कर दी और खाली पेटी, अटैची खेतों में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है ।पुलिस के मुताबिक कुंवर सिंह मरावी 50 वर्ष निवासी झरझर थाना चरगवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके 2 बेटे हैं बड़े बेटे की शादी हो गई है।

पूरा परिवार संयुक्त रूप से नये मकान में रहता है मकान में अभी दरवाजे नहीं लगे हैं। बीती रात परिवार सहित लाईट नहीं होने से घर के आंगन में सो गये थे, मकान की छत पर दोनों लडक़े एवं दामाद राजेश सो रहे थे सुबह सोकर उठा, उसके घर के पीछे तरफ ओमप्रकाश के खेत की मेहढ़ पर लगे इमली के पड़े के पास उसके घर की अटैची खुली पड़ी थी सामान बिखरा पड़ा था उसने एवं उसकी पत्नी ने अंदर जाकर देखा तो सोने चांदी के जेवरात, नगदी 59 हजार रूपये गायब थे। जिसे अज्ञात चोर चुराकर ले गए। अटेची इमली के पेड़ के पास खुली हुयी एवं टीन की पेटी रोड के दूसरी तरफ गोविन्दी ठाकुर के खेत में बने एक गड्डे में खुली हुयी पड़ी मिली है।

Next Post

गोरखपुर में चाकूबाजी, गोटेगांव का युवक घायल

Mon Jun 22 , 2026
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत छोटी लाइन फाटक के पास शराब पीने के लिए रूपए की मांग पूरी न होने पर बदमाश ने गोटेगांव के युवक पर चाकू से हमला कर उसे चोट पहुंचा दी। पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर मेें मनीष ठाकुर 27 वर्ष निवासी चमलोर गोटेगांव जिला नरसिंहपुर ने […]

You May Like