सड़क किनारे मिली युवक की लाश

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत गुप्तेश्वर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का शव मिला।पुलिस ने बताया कि प्रदीप उर्फ राजू यादव पिता सतीश यादव (45) निवासी रामपुर छापर का पेंटिंग का काम करता था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह मामला एक सड़क हादसे का हो सकता है। हालांकि, हर संभावित पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Next Post

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध, जेसीबी पर चढ़कर काम रुकवाया

Wed Oct 7 , 2026
इंदौर:पिपलियाहाना काकड़ में आरई-2 रोड के निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का लोगों ने विरोध कर दिया. एकजुट होकर कुछ लोग जेसीबी पर चढ़ गए और शासकीय कार्य में बाधा डाली. मामले में पुलिस ने छह नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. घटना सुबह […]

You May Like