
ओंकारेश्वर। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। कलेक्टर ऋषभ गुप्ता और एसपी अगम जैन ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ ओंकारेश्वर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने शासकीय भवनों के निर्माण, मंदिर परिसर की व्यवस्था और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
कलेक्टर और एसपी ने सभी निर्माण कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सुधार के निर्देश दिए।
