चार साल बाद मिला लापता किशोर, पुलिस ने परिजनों से मिलवाया 

इंदौर. लगातार चार साल की मशक्कत के बाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. वर्ष 2021 से लापता किशोर को सोमवार को पीथमपुर से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गुमशुदा और अपहृत बच्चों की तलाश को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी. टीम लगातार गुम हुए बच्चों को ढूंढने में जुटी थी. इसी कड़ी में किशनगंज में दर्ज प्रकरण में लापता किशोर की तलाश की जा रही थी. मुखबिर की सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम ने सोमवार को पीथमपुर आयशर चौराहे से 16 वर्षीय किशोर को बरामद किया. पुलिस पूछताछ में किशोर ने पुलिस को बताया कि वह चार साल पहले घर से परेशान होकर गुजरात मजदूरी करने चला गया था और इस दौरान उसने फोन का इस्तेमाल नहीं किया, जिसके कारण परिवार से संपर्क नहीं हो पाया. किशनगंज पुलिस ने किशोर को दस्तयाब करने के बाद विधिवत प्रक्रिया पूरी कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

Next Post

सेवा पखवाड़े में होंगे स्वच्छता और रक्तदान के कार्यक्रम

Mon Sep 15 , 2025
पानसेमल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक BJP द्वारा सेवा पखवाडा मनाया जाएगा।कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विधायक श्याम बर्डे ने जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं के साथ मंडल कार्यशाला आयोजित की। विधायक श्याम बर्डे ने कहा कि आयोजन में रक्तदान,स्वच्छता और सेवा कार्य किए जाएंगे।PM मोदी को प्रेरणा […]

You May Like