
पांढुरना, स्कूली छात्रों को घर से स्कूल लाने ले जाने वाले स्कूल बसों का संचालन नियमानुसार ही करना होगा,जिले में कही भी नियम विरुद्ध संचालित पाए जाने वाले ऐसे बस संचालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कि जाएगी,आगामी दस दिनों तक पुलिस विभाग द्वारा इसको लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है,पहले ही दिन 21 बसों की जांच में 7 स्कूली बसों में कमी पाए जाने पर इनसे 3500 रूपए की राशि का जुर्माना वसूल किया गया ।
छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल से घर लाने ले जाने वाले स्कूली बसों में सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम है या नहीं इस बात को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद के निर्देशानुसार 8 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक जिले में पुलिस विभाग द्वारा जिले के सभी स्कूली बसों का निरीक्षण किया जाएगा,इस दौरान नियम विरूध्द संचालित स्कूल बस संचालकों के खिलाफ कार्यवाही भी कि जाएगी ।
जिले की यातायात प्रभारी निरीक्षक आकांक्षा सहारे के नेतृत्व मेंं पहले ही दिन कुल 21 स्कूली बसो की कि गई जांच में 7 स्कूल बसों में मोटर यान अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर इन बस संचालकों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही कर 3500 रूपए की राशि वसूल कि गई,साथ ही भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्यवाही करने की भी हिदायत दी गई।
