
सागर।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदीप जी.आर. के आदेशानुसार, अपने कार्यों के प्रति लापरवाही और प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के अंदर नहीं करने पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी बंडा पदम कुमार जैन सहित बंडा, जैसीनगर, रहली, केसली एवं मालथौन की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सचिवों पर जुर्माना लगाया गया।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय जारी जुमाना आदेश के अनुसार पदम कुमार जैन मुख्य नगरपालिका अधिकारी बंडा, ओमप्रकाश साहू सचिव ग्राम पंचायत मनेशिया जैसीनगर, रामवती लोधी सचिव ग्राम पंचायत जालमपुर शाहगढ, भूपेन्द्र सिंह सचिव ग्राम पंचायत गडर बण्डा, हनुमत सिंह सचिव ग्राम पंचायत चीलपहाडी, बण्डा, रवीन्द्र पटेल सचिव ग्राम पंचायत अचलपुर रहली, मुन्सीलाल ब्राहिण, सचिव, ग्राम पंचायत खिरियाखवास रहली, रनवीर सिंह घुमेशी सचिव ग्राम पंचायत कार्यालय ग्राम पंचायत समनापुरकलां रहली, रामगोपाल परिहार सचिव ग्राम पंचायत मोहली रहली, यशवंत सिह राजपूत सचिव ग्राम पंचायत चौका जनपद केसली, संतोष राजपूत सचिव ग्राम पंचायत थावरी उमरिया जनपद केसली, नवलकिशोर सचिव ग्राम पंचायत चौराडोंगरी जनपद केसली, लखन लोधी सचिव ग्राम पंचायत डोमा जनपद केसली, नारायण सिंह लोधी सचिव ग्राम पंचायत दिलहरी जनपद केसली, लेखन राय सचिव ग्राम पंचायत मेहका केरपानी जनपद केसली, मोहन लोधी सचिव ग्राम पंचायत ढावरी जनपद मालथौन एवं राम मनोहर सिंह, सचिव ग्राम पंचायत चकेरी जनपद मालथौन पर कार्यों का निराकरण समय सीमा में नहीं करने पर जुर्माना लगाया गया।
