चारा काटते समय मशीन में फंसने से महिला के कटे दोनों हाथ

भिंड। सरलदार का पुरा मेहगांव में चारा काट रही एक महिला के हाथ अचानक चारा मशीन में फंसने से कट गए। परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने महिला को ग्वालियर रेफर कर दिया। सरलदार का पुरा मेहगांव निवासी सुनीता देवी पत्नी रमेश जाटव सोमवार सुबह 9 बजे के करीब अपने घर के बाहर पशुओं के लिए चारा मशीन से चारा काट रही थी। इस दौरान चारा काटते समय सुनीता देवी के दोनों हाथ चारा मशीन में फंसने से कट गए।

Next Post

इटारसी में महिला के कान से कुंडल छीनने के बाद अफरा-तफरी का माहौल

Tue Mar 4 , 2025
इटारसी,आज शाम प्लाईबोर्ड फेक्ट्री के समीप तीन अज्ञात युवकों ने किराना दुकान चलाने वाली महिला के सोने के कान के कुंडल छीन लिया। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह जैसे ही हुई पूरे इलाके की नाका बंदी कर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। […]

You May Like