
ग्वालियर। आज ग्वालियर कलेक्टर कार्यालय पर शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गेहूं खरीदी में हो रही भारी देरी और अव्यवस्थाओं के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओ ने कहा कि प्रदेश की किसान विरोधी नीतियों के कारण अन्नदाता आज परेशान और ठगा हुआ महसूस कर रहा है। समय पर खरीदी न होना, केंद्रों पर अव्यवस्था, और किसानों को घंटों-घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। यह स्थिति पूरी तरह अस्वीकार्य है।
कांग्रेस नेताओ ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी किसानों के हक में और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। किसानों के सम्मान और अधिकारों की यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी।
इस मौके शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे, विधायकगण साहब सिंह गुर्जर, सतीश सिंह सिकरवार, वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मीनू परिहार सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
