मप्र कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण और रणनीति पर मंथन

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज राजनीतिक मामलों की समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने संगठनात्मक और रणनीतिक मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना से जुड़े प्रमुख निर्णय भी लिए गए।

बैठक में मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व सांसद मिनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और विजयलक्ष्मी साधो, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति, पूर्व मंत्री बाला बच्चन, एआईसीसी सचिव कुणाल चौधरी और सत्यनारायण पटेल, हिना कांवरे, चंदन यादव, उषा नायडू, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, संगठन महामंत्री संजय कामले, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी, सेवादल संगठक अवनीश भार्गव, विधायक आरिफ मसूद तथा प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जोशी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक में संगठन को सुदृढ़ करने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण और जमीनी स्तर पर कांग्रेस की उपस्थिति को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। समिति ने राज्यभर में संपर्क और जनसंपर्क बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

Next Post

मतदाता सूची पुनरीक्षण में गंभीर गड़बड़ियां हो रही: कांग्रेस

Fri Nov 28 , 2025
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन में गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें मतदाता सूची के जारी पुनरीक्षण अभियान में सामने आ रही गंभीर अनियमितताओं को उजागर किया गया। नेताओं ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम या तो […]

You May Like