ग्वालियर के समीप खजुराहो फिल्म निर्माण के लिए भारत का सबसे उपयुक्त स्थल

ग्वालियर: विश्वविख्यात फ्रेंच फिल्म निर्माता, नर्तक, कोरियोग्राफर और भरतनाट्यम विशेषज्ञ डॉ. रघुनाथ मानेट ने कहा है कि बुंदेलखंड, विशेष रूप से खजुराहो फिल्म निर्माण के लिए सबसे उपयुक्त स्थानों में से एक है। उन्होंने कहा कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरें और सांस्कृतिक समृद्धि किसी भी फिल्म प्रोजेक्ट को विश्वस्तरीय स्वरूप दे सकती हैं। यहाँ ग्वालियर, ओरछा, कालिंजर, दतिया, झाँसी जैसे ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों के साथ साथ यहाँ अनेक प्रतिभाशाली कलाकार भी मौजूद हैं.

यह बात उन्होंने फ्रांस के लागुएपी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान कही, जिसमें भारतीय आध्यात्मिक विषयों पर आधारित तीन लघु फिल्में, एक डॉक्यूमेंट्री एवं हरिलाल गोडलीवुड द्वारा ब्रह्म बाबा पर निर्मित एनीमेशन फ़िल्म दिखाई गई। इन फिल्मों में कर्म, योग, सात चक्र और शिव तत्त्व जैसे गूढ़ विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया एक फिल्म निर्माता के रूप में उन्होंने “शिव का नृत्य” “कर्मा”, “योग, सातवाँ चक्र”, “द बायडेरेस ऑफ़ पांडिचेरी” आदि फिल्मो का निर्माण किया एवं अपनी काल्पनिक फ़िल्म “रिटौर ए पांडिचेरी, बैक टू पांडिचेरी” पूरी कर रहे हैं। कार्यक्रम के विशेष अतिथि पं. सुधीर शर्मा (दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर एवं मतँगेश्वर सेवा समिति) और इंजीनियर सुरेंद्र गुप्ता थे, जिन्होंने डॉ. रघुनाथ को बुंदेलखंड व चंबल आने का न्योता दिया और बताया कि यहाँ के ग्वालियर, झाँसी जैसे शहरों में अनेक प्रतिभाशाली कलाकार मौजूद हैं।

Next Post

सिंगरौली जिला अस्पताल में फर्श पर इलाज, बदहाल सफाई व्यवस्था से मरीज बेहाल

Mon Aug 4 , 2025
सिंगरौली:जिले में इन दिनों डायरिया, मस्तिष्क ज्वर और सर्दी-जुकाम जैसी जलजनित और मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बेड की भारी कमी के कारण कई मरीजों को फर्श पर लेटाकर इलाज करना पड़ रहा […]

You May Like