भिण्ड: एक व्यक्ति को वाहन टक्कर मारकर चला गया। युवक सड़क पर बेहोश पड़ा रहा। गश्त कर रही पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज न मिलने पर युवक करीब 1 घंटे तक तड़पता रहा।नाराज लोगों ने हंगामा किया तो उसके बाद उसे ट्रामा में भेजा गया। मामला दबोह थाना क्षेत्र के देवरी गांव का है। युवक को बाइक की टक्कर की वजह से पैर और मुंह पर गहरी चोट आईं।
लोगों ने बताया कि एम्बुलेंस स्टाफ ने घायल को स्ट्रेचर पर डालकर अस्पताल की गैलरी में छोड़ा और रिसीविंग देकर चला गया। एक घंटे तक घायल खून से लथपथ अस्पताल में तड़पता रहा। स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा तो शैलेंद्र त्रिपाठी उर्फ राजू ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल प्रबंधन को घेरा।हंगामे के बाद ट्रॉमा सेंटर में घायल का इलाज शुरू किया गया है।
