ब्राउन शुगर तस्कर पकड़ा, 1.20 लाख की नशीली सामग्री जब्त

इंदौर: शहर में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत क्राइम ब्रांच पुलिस ने देर रात एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ दबोच लिया. आरोपी के कब्जे से 12.43 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है. उक्त कार्रवाई एमआर-4 रोड स्थित भंडारी ब्रिज के नीचे की गई.

यहां मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई, जहां से आरोपी मो. हुसैन निवासी वाटर पंप के पास, आजाद नगर को पकड़ा. आरोपी के खिलाफ थाना अपराध शाखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह नशे की यह खेप कहां से लाया और किसे सप्लाई करने वाला था.

Next Post

व्यापार में घाटा होने पर आत्महत्या का प्रयास

Mon Sep 29 , 2025
ग्वालियर: डबरा में एक व्यापारी ने आज सुबह व्यापार में घाटा होने पर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर किया गया है। युवक दिल्ली से कपड़े लाकर डबरा में कपड़ों का व्यापार करता था। पुलिस तफ्तीश में जुटी है Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like