अकासा एयर ने गिफ्ट सिटी में लीजिंग कंपनी स्थापित करने की घोषणा की

नयी दिल्ली, 08 मई (वार्ता) नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर स्थित गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक – सिटी (गिफ्ट सिटी) में अपनी लीजिंग इकाई स्थापित करने की शुक्रवार को घोषणा की।

एयरलाइन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अकासा एयर लीजिंग आईएफएससी प्राइवेट लिमिटेड (एएएलआई)उसकी विमान वित्तपोषण और लीजिंग क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक रणनीतिक मील का पत्थर है।

एएआईएल कार्यालय अकासा एयर की बेड़ा विस्तार और दीर्घकालिक विकास योजनाओं को समर्थन देने के लिए एक समर्पित मंच के रूप में कार्य करेगा। यह एयरलाइन की विमान वित्तपोषण रणनीति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा, जिससे अधिक लचीलापन, लागत दक्षता और वैश्विक पूंजी बाजारों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी।

संचालन शुरू होने के बाद लीजिंग इकाई अकासा एयर को वित्तीय और विमान पट्टे पर लेने संबंधी समाधान प्रदान करेगी। गिफ्ट सिटी के ढांचागत लाभों का उपयोग करते हुए यह आने वाले समय में अधिकांश विमानों का वित्तपोषण करेगी और साथ ही घरेलू लीजिंग क्षमताओं को भी मजबूत करेगी।

अकासा एयर में संचालन एवं रणनीतिक क्रियान्वयन की प्रमुख प्रिया मेहरा ने कहा, “गिफ्ट सिटी इकाई अकासा एयर के विकास के अगले चरण की एक महत्वपूर्ण आधारशिला है। यह हमारी विमान वित्तपोषण रणनीति को मजबूत करती है और हमें वैश्विक पूंजी तक अधिक आसान पहुंच उपलब्ध कराती है। इससे हमें प्रमुख लीजिंग कंपनियों के साथ गहरे और दीर्घकालिक साझेदारी बनाने में मदद मिलेगी और बड़े स्तर पर बेड़ा विस्तार को समर्थन मिलेगा।”

 

 

 

 

Next Post

गेहूं खरीदी पर सरकार प्रतिबद्ध, किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा : डॉ बाजपेई

Fri May 8 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता डॉ हितेश बाजपेई ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार किसानों के गेहूं का एक-एक दाना खरीदेगी, इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर खरीदी की तिथि कई बार बढ़ाई जा सकती है।डॉ बाजपेई ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में कहा कि […]

You May Like