गेहूं खरीदी पर सरकार प्रतिबद्ध, किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा : डॉ बाजपेई

भोपाल: मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता डॉ हितेश बाजपेई ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार किसानों के गेहूं का एक-एक दाना खरीदेगी, इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर खरीदी की तिथि कई बार बढ़ाई जा सकती है।डॉ बाजपेई ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में कहा कि वे स्वयं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रह चुके हैं, इसलिए गेहूं खरीदी की प्रक्रिया और नियमों से भली-भांति परिचित हैं।

उन्होंने बताया कि नियमों के अनुसार जूट के बैग खरीदने का प्रावधान है और निर्धारित प्रक्रिया से हटकर बैग खरीदने के लिए हर बार अनुमति लेनी पड़ती है, जिसमें कई बार समय लग जाता है।उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में देरी का अर्थ यह नहीं है कि किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जाएगा। सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों के हितों की रक्षा करते हुए उनके गेहूं का एक-एक दाना खरीदेगी, चाहे इसके लिए खरीदी की समय-सीमा कितनी ही बार क्यों न बढ़ानी पड़े।

Next Post

महाराष्ट्र बोर्ड ने घोषित किये 10वीं के नतीजे, कुल 92.09 प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण

Fri May 8 , 2026
मुंबई, 08 मई (वार्ता) महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने शुक्रवार को एसएससी कक्षा 10वीं के परिणाम 2026 घोषित कर दिये हैं। घोषित परिणामों में कुल उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 92.09 है। बोर्ड के अधिकारियों ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर परिणाम जारी किये। छात्रों के लिए […]

You May Like