युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रजपुरा/दमोह:रजपुरा थाना क्षेत्र के बरी कनौरा गांव में युवक व्रजेश यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया. परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के परिजनों के अनुसार 5 जून 2026 की शाम करीब 4 बजे व्रजेश यादव उम्र 35 वर्ष अपनी बेटी अंजली के साथ गांव के ही देवा बंजारा की आटा चक्की पर पिसाई कराने गया था. चप्पल पहनकर अंदर जाने पर चक्की संचालक देवा बंजारा ने गालियां दीं, जिससे दोनों में हाथापाई हो गई.

इसके बाद देवा बंजारा रजपुरा थाने रिपोर्ट दर्ज कराने गया। पीछे से व्रजेश भी परिजनों के साथ थाने पहुंचा, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उल्टा व्रजेश को ही थाने में बंद कर दिया। परिजनों के पहुंचने पर उसे छोड़ा गया। परिजनों का आरोप है कि उसी रात देवा बंजारा, रज्जो बंजारा सहित 8-10 लोग घर आए और व्रजेश के साथ मारपीट की। नाक, गले व कमर पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद रात में ब्रजेश की मौत हो गई। परिजनों ने रजपुरा थाना पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए गांव में चक्काजाम कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

पांच घंटे तक सड़क किनारे अचेत पड़ी रही युवती, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहुंचाया अस्पताल

Sat Jun 6 , 2026
सिंगरौली: बैढ़न के टाकिज चौराहा क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवती करीब पांच घंटे तक अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़ी रही, लेकिन इस दौरान न तो आसपास के दुकानदारों ने उसकी मदद के लिए पहल की और न ही वहां से गुजरने […]

You May Like