पांच घंटे तक सड़क किनारे अचेत पड़ी रही युवती, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहुंचाया अस्पताल

सिंगरौली: बैढ़न के टाकिज चौराहा क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवती करीब पांच घंटे तक अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़ी रही, लेकिन इस दौरान न तो आसपास के दुकानदारों ने उसकी मदद के लिए पहल की और न ही वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने कोई ध्यान दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती लंबे समय तक सड़क किनारे बेसुध पड़ी रही। सूचना मिलने पर क्षत्रिय कुलावंत संगठन की टीम के सदस्य अंकित सिंह और सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए युवती की स्थिति की जानकारी ली और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई।

स्थानीय लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में जरूरतमंद की मदद करना समाज के प्रति जिम्मेदारी का परिचायक है। युवती की पहचान और उसके अचेत होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Next Post

दो महीने के लिए भिंड से बैंगलोर के लिए शुरू हुई ट्रेन, सांसद बोलीं- जिले के विकास के लिए सही

Sat Jun 6 , 2026
भिंड: जिले के रेल यात्रियों को आज एक बड़ी सौगात मिली है। प्रयागराज-इटावा- भिंड-ग्वालियर शिवपुरी-भोपाल होते हुए बैंगलोर तक चलने वाली साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन आज दोपहर से शुरू हो गई है। ट्रेन नंबर 04113 का संचालन आज 6 जून से शुरू हुआ।लंबे समय से थी रेल संपर्क की मांग: […]

You May Like